Showing posts with label Megh History. Show all posts
Showing posts with label Megh History. Show all posts

मेघवंशी भाइयो, उठो और समय को पहचान कर आगे बढ़ो (Megvanshi brothers, wake up and recognize the Proceed)

Friday, December 16, 2011

आर.पी.सिंह आई.पी.एस.

73, अरविंद नगर, सी.बी.आई. कॉलोनी, जगतपुरा, जयपुर.

भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ. सं‍विधान लागू होने के तुरन्‍त बाद सभी को समानता का अधिकार, स्‍वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अत्‍याचारों से मुक्ति पाने का अधिकार, धार्मिक स्‍वतंत्रता का अधिकार, शिक्षा व संस्‍कृति का अधिकार, संवैधानिक उपचारों का अधिकार मिला. लेकिन संविधान लागू होने के 57 वर्ष बाद भी दलित समाज अपमानित, उपेक्षित और घृणित जीवन जीने पर मजबूर है. इसका कारण दूसरों पर नहीं थोपकर हम अपने अन्‍दर ही झांक कर देखें कि हम अपमानित, उपेक्षित और घृणित क्‍यों हैं? हम दूसरों में सौ बुराई देखते हैं. दूसरों की ओर अंगुली उठाते हैं, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि हमारी ओर भी तीन अंगुलियां उठी रहती हैं. दूसरों में बुराई ढूँढने से पहले अपने अंदर की बुराई देखें. कबीर की पंक्तियाँ याद रखकर अपने अंदर झांकें:- 

बुरा, जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय,

जब दिल ढूंढा आपणा, मुझ से बुरा न कोय। 

मन को उन्‍नत करो, हीन विचारों का त्‍याग करो.

मेरे विचार से यह सब इसलिए कि हम दब्‍बू हैं, स्‍वाभिमानी नहीं हैं. हम यह मानने भी लगे हैं कि वास्‍तव में अक्षम हैं. हमारा मन मरा हुआ है. हमारे अन्‍दर आत्‍मसम्‍मान व आत्‍मविश्‍वास की कमी है. किसी को आप बार-बार बुद्धु कहो तो वह वास्‍तव में बुद्धु जैसा दिखने लगता है. हमें भी ऐसा ही निरीह, कमजोर बनाया गया है और हम अपने को निरीह, कमजोर समझने लगे हैं. जबकि वास्‍तव में हम नहीं हैं. जब हमारे उपर कोई हाथ उठाता है, थप्‍पड़ मार मारता है तो हम केवल यही कहते हैं - अब की मार. दबी हुई, मरी हुई आत्‍मा, हुंकार तो मारती है, लेकिन मारने वाले का हाथ नहीं पकड़ती. मैं हिंसा में विश्‍वास नहीं करता, फिर भी आपको कहना चाहता हूँ कि आप पर जो हाथ उठे उस हाथ को साहस कर, एकजुट होकर कम से कम पकड़ने की तो हिम्‍मत करिए ताकि वह आपको मार नहीं सके. उसको वापिस मारने की आवश्‍यकता नहीं. आपका आत्‍मसम्‍मान जाग्रत होगा और आप एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति सचेत होंगे. अपने दिलों को बदलना होगा. दब्‍बू को हर कोई मारने की कोशिश करता है. एक कहावत है- एक मेमना (बकरी का बच्‍चा) भगवान के पास गया और बोला -भगवान आपने तो कहा था कि सभी प्राणी समान हैं. सभी को जीने का समान अधिकार है. फिर भी सभी भाईचारे को भूलकर मुझ पालनहार का भी तुम्‍हें निगलने का मन कर रहा है. सीना उठाकर चलोगे तो कोई भी तुम पर झपटने से पहले सोचेगा. बली तो भेड़-बकरियों की ही दी जाती है, सिंहों की नहीं. अत: मेमने जैसा दब्‍बूपन छोड़ो और समानता के अधिकार के लिए सिंहों की तरह दहाड़ो. एक बार हम साहस करेंगे तो हमें कोई भी जबरन दब्‍बू नहीं बना सकता.

असमानता, ऊँच-नीच की धारणा दूसरों देशों में भी है.

ऊँच-नीच की बात भारत में ही नहीं सम्‍पूर्ण विश्‍व में है. अमेरिका के राष्‍ट्रपति इब्राहिम लिंकन जब राष्‍ट्रपति बनकर वहाँ की संसद में पहुँचे तो किसी सदस्‍य ने पीछे से टोका, लेकिन तुम्‍हारे पिता जूते बनाते थे, एक चर्मकार थे. इब्राहिम लिंकन तनिक भी हीनभावना में नहीं आए बल्कि उस सदस्‍य को उत्‍तर दिया, हाँ, मेरे पिता जी जूते बनाते थे. वे एक अच्‍छे कारीगर थे. उनके द्वारा बनाए गए जूतों ने किसी के पैर नहीं काटे. किसी के पैरों में कील नहीं चुभी. किसी के पैरों में छाले नहीं हुए. डील नहीं बनी. मुझे गर्व है कि वे एक कुशल कारीगर थे. लोग उनकी कारीगरी की प्रशंसा करते थे. यह था लिंकन का स्‍वाभिमान, आत्‍मसम्‍मान के कारण वे दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्‍ट्रपति बने थे. हमें भी लिंकन की तरह अपने में आत्‍मविश्‍वास पैदा करना होगा. यदि हमको तरक्‍की की राह पकड़नी है तो हमें हीनभावना, कुंठित भावना को त्‍यागना होगा. हमें पुन: अपना आत्‍मसम्‍मान जगाना होगा. हम अपनी मर्जी से तो इस जाति में पैदा नहीं हुए और जब हम दलित वर्ग में पैदा हो ही गए हैं तो हीन भावना कैसी? आत्‍मसम्‍मान के साथ समाज की इस सच्‍चाई को स्‍वीकार कर आत्‍मविश्‍वास के साथ आगे बढ़ना होगा. सफलता की सबसे पहली शर्त आत्‍मसम्‍मान, आत्‍मविश्‍वास ही होती है.

राजस्थान प्रांत में मेघवाल जाति के क्षेत्रानुसार भिन्‍न-भिन्‍न नाम हैं लेकिन मूल रूप से यह 'चमार' नाम से जानी जाती थी. समाज में चमार शब्‍द से सभी नफ़रत करते हैं. गाली भी इसी नाम से दी जाती है. बचपन से ही मेघवाल जाति को हेय दृष्टि से देखा जाता है और समाज के इस उपेक्षित व्‍यवहार के कारण हमारे अंदर हीनभावना भर जाती है. हम अपनी जाति बताने में भी संकोच करते हैं. अब हम स्‍वतंत्र हैं, समान हैं तो अपने में हीन भावना क्‍यों पनपने दी जाए? हमें अपनी जाति पर गर्व होना चाहिए. संत शिरोमणी गुरु रविदास, भक्‍त कबीरदास, रूसी क्रांति का नायक स्‍टालिन, दासप्रथा समाप्‍त करने वाला अमेरिका का राष्‍ट्रपति अब्राहिम लिंकन, पागल कुत्‍ते के इलाज खोजने वाला लुई पास्चर, जलियाँवाला बाग में निर्दोष लोगों को मारने वाले जनरल डायर की हत्‍या कर बदला लेने वाला शहीद ऊधम सिंह, भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और न जाने कितने महान नायक समाज द्वारा घोषित तथा कथित दलित जाति में पैदा हुए हैं तो हम अपने को हीन क्‍यों समझें.

अपने समाज की पहचान मेघवाल से स्‍थापित करो 

मैंने कई पुस्‍तकें पढ़ी हैं. यह जानने की कोशिश की है कि समाज में अनेक अन्‍य जातियाँ भी हैं मगर ‘चमार’ शब्‍द से इतनी नफ़रत क्‍यों है? किसी अन्‍य जाति से क्‍यों नहीं लोग समझते हैं कि ‘चमार’ शब्‍द चमड़े का काम करने वाली जातियों से जुड़ा है. यदि चमड़े का काम करने से जाति चमार कही गई है तो कोई बात नहीं लेकिन इसी जाति से इतनी नफ़रत पैदा कहाँ से हुई? यह एक अनुसंधान का विषय है कि और जहाँ तक मैं समझ पाया हूँ ‘चमार’ शब्‍द चमड़े से संबंधित न होकर संस्‍कृत के शब्‍द ‘च’ तथा ‘मार’ से बना है. संस्‍कृत में ‘च’ तथा ‘मार’ से बना है. संस्‍कृत में ‘मार’ का अर्थ मारना होता है. अत: चमार का अर्थ हुआ 'और मारो' उस समय उन लोगों को भय होगा कि ज़बरदस्‍ती अधीन किया गया एक विकसित समाज उनको कहीं पहले ही नहीं मार दे इसलिए अपने पूर्वजों को 'और मारो'….'और मारो' कहते हुए दब्‍बू बनाया गया, नीच बनाया गया, नीच व गंदे काम करवाए गए यह उस समय की व्‍यवस्‍था थी. हर विजेता हारने वाले को सभी प्रकार से दबाने-कुचलने की कोशिश करता है ताकि वह पुन: अपना राज्‍य न छीन सकें. लेकिन अब उस समय की व्‍यवस्‍था के बारे में आज चर्चा करना बेमानी है. हमें आज की व्‍यवस्‍था पर अपनी स्थिति पर विचार करना होगा. आप भी जाति का नाम चमार बताने में सभी संकोच करते हैं इसलिए हमें अपनी जाति का नाम 'चमार' की बजाए 'मेघवाल' लिखवाने का अभियान शुरू करना चाहिए. प्रत्‍येक को अपने घर में अन्‍य देवी देवताओं के साथ बाबा मेघऋषि की मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए. हरिजन शब्‍द तो सरकार ने गैर कानूनी घोषित कर दिया है, इसलिए हरिजन शब्‍द का प्रयोग क़तई नहीं करना चाहिए.

हमारे पिछड़ने का एक कारण यह भी है कि हम बिखरे हुए हैं, संगठित नहीं है. हम अपनी एकता की ताकत भूल चुके हैं. अपना समाज भिन्‍न-भिन्‍न उपनामों में बंटा हुआ है, भ्रमित है. एक दूसरे से ऊँचा होने का भ्रम बनाया हुआ है. हममें फूट डाली गई है. हमारे पिछड़ेपन का कारण हमारी आपसी फूट हैं. आप तो जानते हैं कि फूट के कारण यह भी है कि भारत सैकड़ों वर्षों तक गुलाम रहा है. रावण व विभीषण की फूट ने लंका को जलवाया, राजाओं की फूट ने बाहर से आक्रमणकारियों को बुलाया, अंग्रेजों को राज्‍य करने का मौका दिया और सबसे बड़ी बात है कि हमारी आपसी फूट से हमें असमानता की, अस्‍पृश्‍यता की जिन्‍दगी जीने पर मजबूर किया गया. फूट डालो और राज्‍य करो की नीति अंग्रेजों की देन नहीं, बल्कि यह भारत में बहुत प्राचीन समय से चालू की गई थी. ज़ोर-मर्जी से बनाया गया, शूद्र वर्ण अनेकों छोटी-छोटी उप जातियों में बांट दिया गया. उनके क्षेत्रीय नाम रख दिए गए ताकि हम सभी एक हो कर समाज के ठेकेदारों से अपने हक नहीं मांग सकें. मेघवाल यानि चमार जाति को अन्‍य छोटे-छोटे नामों से बांट दिया गया. मसलन बलाई, बुनकर, सूत्रकार, भांभी, बैरवा, जाटव, साल्‍वी, रैगर- जातियां मोची, जीनगर मेंघवाल इत्‍यादि आदि हमें एक होते हुए भी अपने को अलग-अलग मान लिया है. उनको एक दूसरे से बड़ा होने की बात सिखाई गई. यहाँ तक कि मेघवालों को भी जाटा मेघवाल तथा रजपूता मेघवाल में बांटा गया. यानि एक नहीं होने देने का पूरा बंदोबस्‍त पक्‍का कर दिया गया. यह एक षडयंत्र था और इस षडयंत्र में समाज के ठेकेदारों को कामयाबी भी मिली. राज्‍य के कुछ जिलों में अलवर, झुन्‍झुनु तथा सीकर जिले के कुछ भागों में मेघवाल जाति के चमार शब्‍द का उपयोग किया जाता था. चमार नाम को छोड़ मेघवाल नाम लगाने के लिए मेंघवंशीय नाम लगाने के लिए मेंघवंशीय समाज चेतना संस्‍थान ने मुहिम चलाई और 12-9-2004 को झुन्‍झुंनु में एक एतिहासिक सम्‍मेलन हुआ जिसमें लगभग सत्‍तर हज़ार लोगों ने हाथ खड़े करके मेघवाल कहलाने को राज्‍य स्‍तरीय अभियान शुरू किया गया. समाज को एकजुट करने के लिए मेघवाल नाम से अच्‍छा शब्‍द कोई नाम नहीं हो सकता. कई लोगों का सोचना है कि अपनी काफी रिश्‍तेदारियां हरियाणा, पंजाब प्रांतों में हैं और वहाँ पर अभी भी चमार शब्‍द का उपयोग होता है तो वहाँ पर क्‍या नाम होगा? इस बात पर मेरा कहना है कि हम पहल तो करें, बाद में वहाँ पर भी लोग अपनी तरह सोचेंगे.

राजस्‍थान राज्‍य में मेघवाल बाहुल्‍य में हैं बात उठती है कि समाज के लिए मेघवाल शब्‍द ही क्‍यों प्रयोग हों? इसका छोटा सा उत्‍तर है कि राजस्‍थान के 20-22 जिलों में यह शब्‍द अपने समाज के लिए प्रयोग होता है. अलवर में चमार, धौलपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, करौली में जाटव, कोटा, टौंक, दौसा में बैरवा, जयपुर, सीकर में बलाई, बुनकर इत्‍यादि का प्रयोग किया जाता है. अत: एकरूपता के कारण मेघवाल बाकी जिलों में भी प्रयोग हो तो अच्‍छा है. एकरूपता के साथ एकता बनती है. कई लोग उपनामों को मेघवाल शब्‍द के नीचे लाने के समर्थक नहीं है. यह उनकी भूल है. मेरा तो मानना है कि शर्मा शब्‍द से परहेज़ नहीं होना चाहिए. मेघवाल शब्‍द से बहुमत दिखता है. मेघवालों में आपस में विभेद पूछना चाहें तो वे कह सकते हैं, -मैं जाटव मेघवाल हूँ, मैं बलाई मेघवाल हूँ इत्‍यादि. इस शब्‍द से एक बार शुरूआत तो हो. इसके बाद साल-छ महीनों में यह विभेद भी समाप्‍त कर हम सभी मेघवाल कहने लगेंगे. जब अन्‍य जातियाँ मेघवालों के शिक्षित बेटों के साथ अपनी बेटियों की शादी बिना किसी हिचकिचाहट के कर रही हैं तो हम छोटी-छोटी उपजातियों में भेदभाव नहीं रखें तो ही अच्‍छा है. अपनी एकता बनी रहेगी, वरना भौतिकवाद में पनप रहे इस समाज में हमारे अंदर फूट डाल कर हमारा शोषण ही होता रहेगा. कई भाइयों का मानना है कि नाम बदलने से जाति थोड़े ही बदल जाएगी. इस संशय पर मेरा विचार है कि नाम बदलने से हमारा व सम्‍पूर्ण समाज का सोच अवश्‍य बदलेगा. यह सही है कि मेघवाल नाम से लोग हमें चमार ही समझेंगे लेकिन मेघवाल शब्‍द बोलने में, सुनने में अच्‍छा लगता है और चमार यानि 'और मार' की दुर्गंध से पैदा हुई हीनभावना से छुटकारा भी मिलता है.

हमें गर्व है कि हम मेघऋषि की संतान हैं. मेघ बादलों को भी कहते हैं. बादलों का काम तपती धरती को बारिश से तर-बतर कर हरा-भरा करना है. उसी तरह हमारी जाति भी अपनी परि‍श्रम रूपी वर्षा से समाज को लाभान्वित करती है. अपनी जाति ने देना सीखा है. किसी का दिल दुखाना नहीं. इसलिए अच्‍छे संस्‍कारों को आत्‍मसम्‍मान के साथ पुनर्जीवित करना है. अत: हम हीनभावना को ना पनपने देवें. अत: परस्‍पर वाद-विवाद में अपनी शक्ति को दुर्बल न करें. अपने को एकजुट होकर सम्‍पन्‍न, शिक्षित, योग्‍य कर्मठ, स्‍वाभिमानी बनना है. इसी से हम अपने खोए हुए अस्तित्‍व व अधिकारों की बहाली करने में सक्षम होंगे. अब भी समय है हम आपस के वर्ग भेदभाव -चमार, बलाई इत्‍यादि भुलाकर मेघवाल के नाम के नीचे एक हो जाएँ. यदि हम एक होकर अपने अधिकारों की बात करते हैं तो सभी को सोचना पड़ेगा. आप जानते हैं कि अकेली अंगुली को कोई भी आसानी से मरोड़ स‍कता है, ले‍किन जब पाँचों अंगुलियाँ मिलकर मुट्ठी बन जाती है तो किसी की भी हिम्‍मत नहीं होती कि उसे खोल सके. जिस प्रकार हनुमान जी को समुद्र की छलांग लगाने के लिए उनकी शक्ति की याद दिलायी गयी तो वे एक ही छलाँग में लंका पहुँच गए थे. उसी प्रकार हम भी अपनी एकता की ताकत पहचान कर एक ही झटके में अपनी मंजिल प्राप्‍त कर सकते हैं. अब आपको अपनी एकता की शक्ति की ताकत दिखाने की आवश्‍यकता है. जानते हो, छोटी चिड़ियाएँ एकता कर जाल को उड़ाकर साथ ही ले गईं और अपने अस्तित्‍व की रक्षा की थी. उसी प्रकार आप भी उठो. स्‍वाभिमान जागृत करो अलगाव छोड़ो और एकजुट हो जाओ. समाजिक बुराइयाँ छोड़ने के लिए एकजुट, अपने को आत्‍मनि‍‍भर्र बनाने के जिए एकजुट और समाज में समान अधिकार पाने के लिए एकजुट. हम एकजुट होंगे तो तरक्‍की का रास्ता स्‍वयं बन जाएगा. देश में हम एक होकर हुंकार भरेंगे तो उस हुंकार की नाद गूंजेगी.

अंध श्रद्धा का त्‍याग करो, कुरीतियों का त्‍याग करो, जीवित मां-बाप की सेवा करो, और लोग हमें हमारे अधिकार देने पर मजबूर होंगे.

हम अनेक सामाजिक बुराईयों से , बुरी प्रथाओं से, सामाजिक रुढि़यो की बेडि़यों में जकड़े हुए हैं. म्रत्‍यु -भोज जैसे दि‍खावे पर लाखों रुपए हैसियत ये अधिक खर्च कर डालते हैं. कुछ लोग मां-बाप के जिंदा रहते कई बार उन्‍हें रोटी भी नहीं देते और मरने के बाद उनकी आत्‍मा की शांति के लिए ढोंग करते हुए उनके मुंह में घी डालते हैं. जागरण कराते हैं. देवी देवताओं को मानते हैं. गंगाजल चढ़ाते हैं. घर में बूढ़ी दादी चारपाई पर लेटी पानी मांगती रहती है और उसे कोई पानी की पूछने वाला नहीं. यह कैसी विडम्‍बना है यह ? एक राजस्‍थानी कवि ने सही कहा है:-

जोर-जोर स्‍यूं करै जागरण, देई, देव मनावै,

घरां बूढ़की माची माथै, पाणी न अरड़ावै.

और उपेक्षित वृद्धा के मरने के बाद हम उसके मृत्‍यु-भोज पर हजा़रों रुपए खर्च कर डालते हैं जो पाप है. माता-पिता के जिंदा रहते उनकी सेवा करने से समस्‍त प्रकार को सुख प्राप्‍त होता है. मां-बाप से बड़ा से बड़ा भगवान, इस दुनिया में कोई नहीं है. यदि मां-बाप नहीं होते तो हम इस संसार में आते ही नहीं. अत: अनेक देवी-देवताओं के मंदिरों में माथा टेकने से अच्‍छा है, घर में मां-बाप की सेवा करो. हमें धोखे में रखकर, भटकाकर, कर्मकांडो के चक्रों में फंसाया गया है. मैने देखा है कि हम देवी देवता, पीर बाबा इत्‍यादि में बहुत विश्‍वास करते हैं. एक बात सोचो कि क्‍यों ये सभी देवी-देवता हमें ही बहुत परेशान करते हैं. किसी अन्‍य जाति को क्‍यों नहीं? बड़े-बड़े धार्मिक मेलों में जाकर देखो. अस्‍सी प्रतिशत लोग निम्‍न तबके के मिलेंगे. हमें धर्मभीरू बनाया जाता है. ताकि हम उनके चक्रों में पड़े रहें. भगवान तो घट-घट में हैं. जरा सोचो और इस चक्रव्‍यूह से निकलकर प्रगति की बातें करो. जागरण, डैरु, सवामणी इत्‍यादि के नाम पर हजारों रुपए कर्ज़ लेकर देवता को मनाना समझदारी नहीं है? कबीर ने कहा है:-

पाथर पूजे हरि मिले, तो मैं पूजूं पहाड़ 

ताते तो चक्की भली पीस खाय संसार 

यदि हम अब अपनी कुरीतियाँ पाले रहे, आडम्‍बरों से घिरे रहे तो अपना अस्तित्‍व दासों से भी घटिया, चाण्‍डलों से भी बदतर हो सकता है. निकलो इन कर्मकांडों से. त्‍यागो इस धर्मभरूता को. उठो और नये सवेरे की ओर बढ़ो. समाज की भलाई की ओर ध्‍यान दो तब आपका दिल नेक होगा, समाज की भलाई की ओर ध्‍यान होगा तो भगवान स्‍वयं मंदिर से चलकर आपके घर आयेंगे और पूछेंगे, बेटे बताओ तुम्‍हारी और क्‍या मदद की जाए? जो मनुष्‍य स्‍वयं अपनी मदद करता है, भगवान भी उसी की मदद करता है. स्‍वयं को सुधार कर अपनी मदद खुद करें. आप सुधर गए तो भगवान भी आपके कल्‍याण के लिए पीछे नहीं हट सकते. गूंगे बहरे मत बनों. एक दूसरे का दुख-दर्द बांटो, किसी की आत्‍मा को मत दुखाओ. अपने को सुधारो, समाज स्‍वयं सुधर जाएगा.

शादी-विवाह, दहेज, छुछक, भात, मृत्‍यु भोज इत्‍यादि सामाजिक दायित्‍व में हम हैसियत से अधिक खर्च कर डालते हैं. लेकिन कर्ज़ लेकर शान दिखाना कहाँ की शान है? बहन-बेटियों को भी सोचना चाहिए और अपने माता-पिता, भाई-बहन को सलाह देनी चाहिए कि उनका दहेज पढ़ाई है. वे पढ़-लिखकर आगे आएँ और समाज की अग्रणी बने. अत: मृत्‍यु भोज, दहेज प्रथा, बालविवाह, ढोंग-आडम्‍बर इत्‍यादि समाज के कोढ़ को छोड़ो और आत्‍मविश्‍वास के साथ प्रगति की राह पकड़ो. 

लड़कियाँ लड़कों से प्रतिभा में कम नहीं 

इंदिरा गाँधी अकेली लड़की थी जिसने अपने नाम के साथ अपने परिवार का नाम पूरे विश्‍व में रोशन किया. आज लड़कियाँ हर क्षेत्र में अग्रणी हैं. बड़े-बड़े पदों को सुशोभित कर रही हैं. राजस्‍थान में लड़कियों की नौकरियों में तीस प्रतशित आरक्षण हैं. अत पुत्र प्राप्ति का मोह त्‍यागकर एक या दो संतान ही पैदा करने का संकल्‍प करना चाहिए. उन्‍हीं को पढ़ा-लिखाकर उच्‍च‍ाधिकारी बनाएँ. लड़का या लड़की कामयाब होंगे तो अपने नाम के साथ आपका नाम भी रोशन करेंगे. अत कम संतान पैदा करके अपने दो बच्‍चों को पढ़ाने की सौगंध खाएँ. समाज को भी होनहार, प्रतिभाशाली बच्‍चों को पढ़ाने के लिए प्रोत्‍साहन देना चाहिए. 

आज कम्‍प्‍यूटर युग है. प्रतियोगिता का ज़माना है. जो प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्‍ठ होगा वही सफलता प्राप्‍त करेगा. जो प्रतियोगिता में नहीं टिक पाएगा, चाहे उसने कितनी ही डिग्रियाँ ले रखीं हों, अनपढ़ के समान होगा. डिग्री के नशे में वह पेट पालने के लिए छोटा काम, मज़दूरी इत्‍यादि भी नहीं करेगा. वह न इधर का रहेगा और न उधर का. अतः आपने अपने बच्‍चों को कम्‍पीटीशन को ध्‍यान में रखकर पढ़ाना होगा. बच्‍चे भी इस बात का ध्‍यान रखें कि इस प्रतियोगिता के युग में एक नौकरी के लिए हज़ारों लड़के मैदान में खड़े हैं. हमें संघर्ष से नहीं डरना चाहिए. संघर्ष के बिना कुछ मिलता भी नहीं है. मंच पर बैठे सभी व्‍यक्ति भी आज संघर्ष के कारण इतनी उन्‍नति कर पाए हैं. सफलता के लिए कठिन संघर्ष की आवश्‍यकता है.

मन के हारे हार है, मन के जीते जीत,

कह कबीरा पिउ पाया, मन ही की परतीत.

नौकरियों के भरोसे पर निर्भर मत रहो. व्‍यापार करो. अपनो से क्रय-विक्रय करो. अतः आप दृढ़ निश्‍चय के साथ हिम्‍मत कर सर्वश्रेष्‍ठ बनने का प्रयास करेंगे तभी इस कम्‍पीटिशन व कम्‍प्‍यूटर के ज़माने में आपको सफलता मिलेगी अन्यथा फिर से आप अपने पूर्वजों की भांति शोषण का शिकार होंगे.

हमें यह भी भय रहता है कि हम आर्थिक रूप से कमजोर हैं. अपने अधिकारों के लिए एक होता देख, कहीं हमारा सामाजिक बायकॉट न कर दिया जाए. हमें काम-धंधा नहीं मिलेगा तो हम भूखे मरेंगे. आर्थिक रूप से कमजोर व्‍यक्ति सामाजिक बायॅकाट के भय से जल्‍दी टूटता है. इसलिए हमें सुनिश्चित करना है कि हम आर्थिक रूप से सम्‍पन्‍न बने.

हमारे लोग केवल नौकरी की तलाश में रहते हैं, बिज़नेस की ओर ध्‍यान नहीं देते. जनसंख्‍या बढ़ोत्तरी के अनुपात में आजकल नौकरियाँ बहुत कम रह गई हैं. हम नौकरियों के भरोसे नहीं रहकर कोई धन्‍धा अपनाएँ तथा आत्‍मनिर्भर होंगे. इसलिए हमें दूसरे धंधों की ओर ध्‍यान देना चाहिए. यदि हम आर्थिक रूप से सम्‍पन्‍न होंगे, आत्‍मनिर्भर होंगे तो किसी की गुलामी नहीं करनी पड़ेगी. आर्थिक रूप से सम्‍पन्‍न व्‍यक्ति संघर्ष करने में अधिक सक्षम है. मकान बनाने की करणी पकड़ने से मकान बनाना शुरू करते-करते बिल्डिंग कंट्रेक्‍टर बनो, लकड़ी में कील ठोकने से धंधा शुरू कर बड़ी सी फर्नीचर की दूकान चलाओ, परचून की छोटी सी दूकान से शुरू कर मल्‍टीप्‍लैक्‍स क्रय-विक्रय बाजार बनाओ. वास्‍तुशास्‍त्र, हस्‍तरेखा विज्ञान, अंक ज्‍योतिष, एस्‍ट्रोलॉजी इत्‍यादि में भी भाग्‍य आज़माया जा सकता है. ये कुछ उदाहरण है. आप अपनी पसंद का कोई भी धंधा शुरू कर सकते हैं. मन में शंका होती है कि क्‍या हम विज़नेस में कामयाब होंगे? अनुसूचित जाति की जनसंख्या राजस्‍थान में सोलह प्रतशित है. हम सभी सोच लें कि हम अधिकतर सामान अपने लोगों की दुकानों से ही खरीदेंगे तो दुकान जरूर चलेगी. जैसे हम आप सभी खुशी के अवसरों पर मिठाई खरीदें. मेघवाल भाई के ढाबे पर खाना खाएँ, चाय पिएँ, मेघवाल किराना स्‍टोर से सामान खरीदें, मेघवाल टीएसएफ जैसी जूतों की फैक्‍टरी खोल सकते हैं, जूतों की दुकान खोल सकते हैं तो हम अन्‍य धंधे क्‍यों नहीं अपना सकते. हम भी अपना स‍कते हैं और सफल भी हो सकते हैं. केवल हिम्‍मत की बात है. उदाहण के तौर पर जैसे विवाह-शादियों, जन्‍म-मरण इत्यदि अवसरों पर पंडितों की जरूरत होती है, यदि यह काम भी अपना ही कोई करे तो अच्‍छा लगेगा. रोज़गार के साथ किसी का मोहताज भी नहीं होना पड़ेगा. हम केवल गाँव में ही धंधे की क्‍यों सोचें. शहरों में जाकर भी धंधा कर सकते हैं. यह शाश्‍वत सत्‍य है कि जिसने भी स्‍थान परिवर्तन किया, बाहर जाकर खाने-कमाने की कोशिश की, वे सम्‍पन्‍न हो गए. हम कूप-मंडूक (कुएँ के मेंढक) बने रहे. जिस प्रकार कुएँ में पड़ा मेंढक उस कुएँ को ही अपना संसार समझता है, उसी प्रकार हम गाँव को ही अपना संसार समझकर बाहर नहीं निकलने के कारण, गाँव की अर्थव्‍यवस्‍था के चलते दबे रहे, पिछड़े रहे. एक बार आज़माकर तो देखो. घर से दूर जाकर मिट्टी भी बेचोगे तो सोना बन जाएगी. इसलिए आत्मनिर्भर होंगे तो आर्थिक बायकॉट के भय से मुक्‍त होकर हम एकजुट होंगे.

सरकार ने दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए, उनके सामाजिक संरक्षण के लिए अनेक कानून बनाए हैं, लेकिन अन्‍य लोग दलितों के कंधों पर बन्‍दूक रखकर इनका दुरुपयोग कर रहे हैं. इस कार्रवाई से हम बदनाम होते हैं. सामान्‍य वर्ग में दलितों को नीचा देखना पड़ता है. वे पुनः उपेक्षा के पात्र हो जाते हैं. कसम खाओ कि कानून का सहारा केवल अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए लेंगे. किसी अन्‍य के लाभ के लिए कानून का दुरुपयोग नहीं करेंगे.

आज हम संगठित होना शुरू हुए हैं और शिक्षित बनने-बनाने, संघर्ष करने-कराने का संकल्‍प लिया है. पीछे मुड़कर नहीं देखें और दिखाते रहें अपनी ताकत और बुद्धिमता. मैं आपको गर्व के साथ मेघऋषि की संतान मेघवाल कहलाने, सामाजिक बुराइयाँ छोड़ने, संगठित होने, शिक्षित बनने व संघर्ष करने का आह्वान करता हूँ. साथ ही निवेदन करता हूँ कि मेघऋषि को भी अपने देवताओं की भांति पूजें. उनका चित्र अपने घरों में श्रद्धा के साथ लगाएँ व प्रतिदिन पूजा करें ताकि भगवान मेघऋषि की हम संताने आत्‍मसम्‍मान के साथ जी सकें व समाज में अपना खोया सम्‍मान पा सकें.

बाबा मेघऋषि की जय, बाबा साहेब डॉ. अम्‍बेडकर की जय,

मेघवंश समाज की जय, भारत माता की जय. जय हिन्‍द, जय भीम.


Share/Bookmark

The Great King Meghwahan,The Genius



During this period Kalhana wrote the third book of Rajtarangani in which he has made a reference to the wisdom of king Meghwahan. Meghwahan was born in Gandhar. Gandhar, at that time, was an important centre of Buddhism. Buddhism had spread upto Afghanistan and Turkey because of the efforts of Kanishka. Thus Meghwahan started a strange campaign for the spread of Buddhism which in the history of the world is novel and incomparable. He decided to ban human killings in the entire world (Rajtarangani -3/27). After banning killing of animals in Kashmir he went towards the south upto Sri Lanka to make this prohibitive order effective. Meghwahan camped on the southern bank of the sea. One aborigin (Shabr) was keen to perform human sacrifice. That time Meghwahan offered himself for the sacrifice and this had caused a major transformation in the mind of the aborigine who gave up indulging in human sacrifices. (Rajtarangani-3/57). He had offered his body for sacrifice to make sincere efforts to save the life of a Brahmin boy. (Rajtarangani-3/78). The king had alienated even the demons from the acts of violence. The king got issued a proclamation not only in Kashmir but in the whole of India that whosoever he may be, living beings are not meant for killing or sacrifice. (Rajtarangani-3/88).

The wife of Meghwahan, Amritprabha, was the daughter of king of Assam. That time Assam and Bengal were under the influence of Vaishnavism. Therefore, the advent of this sect in Kashmir was the result of efforts of Amritprabha. This faith could not become as influential as Shaivism. There was no conflict or differences between it and Shaivism or Buddhism. Amritprabha had built Amrit Bhawan named monestery for providing comfort and facilities to Buddhist monks. It was called Yukaang Vihar. The flagstaff of the flag that would be hoisted on the palace was gifted to king Meghwahan by the king of Sri Lanka. It is an example of unity in India from the Himalayas to the distant south.

King Durlabhvardhan

After the Meghwahan period, the 254-year rule of Karkota dynasty on Kashmir is regarded as a golden era. The founder of this dynasty, Durlabhvardhan (625 A.D.), ascended the throne of Kashmir. The fourth book of Kalhana's Rajtarangani begins from this period. The history of Karkota dynasty is factual and solid. The famous Chinese traveller, Huen Tsang, reached Kashmir in 631 A.D. He remained in Kashmir for two years as a state guest. He has made a mention of the reign of Durlabh-vardhan in his article. According to him, Takshilla, Hazara, Poonch and Rajouri and other distant areas were under the influence of the king. He was a powerful king who ruled a vast kingdom. The route from Kashmir to Kabul was under his control. But he was not fully independent. Emperor Harshwardhan, whose capital was Kanoj, exercised simple power on Kashmir. The economic condition in Kashmir was good. The valley was rich with fruit and flowers. Buddhism had good publicity impact.

It is clear from the account of Huen Tsang that the king of Kashmir would come under the central rule. Those modern historians, who take pride in saying that there was never any central rule in India, should learnt from it.


Share/Bookmark

मेघ/मेघवंश समाज के पर्यायवाची नामोँ की राज्यवार तालिका ।

Wednesday, August 31, 2011

आंध्रप्रदेश - घासी, माला, मदिगा, ऋषि, रिखिया, महार ।

अरुणाचल प्रदेश - ऋषि, मुची, महार ।

असम - मुची, ऋषि, महार, बरुवां, पान ।

बिहार - घासी, घसिया, ताँती, तँतुवा, दुसाध, मुची ।

चंडीगड व पँजाब - रामदासी, कबीरपँथी, जुलाहा, कोरी, कोली, मेघ, महाशय ।

दादर नागर हवेली - मैघ्यावँशी, महार ।

दिल्ली - बलाई, रामदासिया, कबीरपँथी, कोली, मेघवाल ।

गुजरात - मेघवाल, मेघवार, मैह्यवँशी, भाम्बी, बम्भी, रोहिदास, रोहित, बणकर, मारु ।

गोवा और दमन दीव - मैघ्यावँशी, महार ।

हरियाणा - मेघवाल, मेघ, कोरी, कोली, रामदासीया, कबीरपँथी, जुलाहा, महाशय, बलाही, जाटव, जाटवा, भाम्बी ।

हिमाचल - मेघ, कोरी, कोली, रामदासीया, कबीरपँथी, जुलाहा, महाशय, बलाही, जाटव, जाटवा, भाम्बी ।

जम्मू व कश्मीर - मेघ, कोरी, रामदासीया, कबीरपँथी, जुलाहा, महाशय ।

कर्नाटक - मादिगा, सूर्यवँशी, पदमशाली, भाँबी, भाँभी, मदार, रोहिदास ।

केरल - वेल्लूवन, मुची ।

मध्यप्रदेश - मेघवाल, मेहरा, मेहर, महार, बलाई, भाम्बी, रामनामी, सतनामी, घासी, धानिया, कोरी, कोली ।

महाराष्ट्र - मेघवाल, मेहरा, महार, बलाई, भाम्बी, सतनामी, घासी, कोरी, मेघ, मेघवार, बम्भी, सूर्यवँशी, घासी, घसिया, मुची, मादिगा, मदार, मेगु, मैह्यवँशी ।

मणिपुर - मेघायल, ऋषि, मुची, रविदास ।

मिजोरम - ऋषि, मुची, कबीरपँथी, जुलाहा, महार ।

मेघालय - मुची, ऋषि, महार ।

उङीसा - सतनामी, मारु, घरसी, घसिया, कोरी, भापिग, मुची, मादिगा, महार, मेहरा ।

पुद्दुचेरि (पाँडिचेरी) - मादिग, वेल्लूवन ।

राजस्थान - मेघ, मेघवाल, मेघवार, मेघवँशी, मेघवँश, मैह्यवँशी, बलाई, बलाही, राजबलाई, भाम्बी, लाटवा, मारु, बणकर, बुनकर, कोरी, साल्वी, सूत्रकार, ऋषि, रिखिया, छङीदार, चोबदार, बैरवा, जाटव ।

तमिलनाडु - कोलियान, मादिगा, वेल्लूवन, मुची ।

त्रिपुरा - बागङी, घासी, घसिया, कोल, कोरी, कोरा, कोट, मुची ।

उत्तर प्रदेश - कोल, कोरी, कोट, बलाई, बलाही, घसिया, शिल्पकार, धूसिया, जाटव ।

पश्चिमी बँगाल - मुची, ऋषि, घासी, महार ।


Share/Bookmark

BHAGAT GOPI CHAND

Tuesday, August 2, 2011


Bhagat Gopi Chand was born in village Poth, Sialkot now in Pakistan. He was self made man as he hailed from a poor family. He was one of the very few educated person of the Megh Samaj. With his self determination and commitment to the cause of upliftment of Megh community he became one of the pioneering figures in the entire Megh Samaj. He always propagated for the spread of education among the children of Megh families as he was of the staunch review that only through education, the standard of living of Megh Samaj can be raised. He heavily stressed on the point that Meghs should not consider themselves as downtrodden or lower strata of people. He was of the strong opinion that Meghs should develop self confidence and treat themselves as equal to highest hierarchy in the caste system.

Bhagat Gopi Chand was exemplary figure in Megh Samaj who set examples for others to follow. This made the people of Megh Samaj to follow him and seek his advice on political, economic and social issues. The guidance and advice provided by Bhagat Gopi Chand stood in good stead in the lives of those Megh who sought guidance and as much more and more people liked him and bestowed confidence in him.

In the pre-independence era Meghs were mostly dependent on daily earnings. So Bhagat Gopi Chand felt that the standard of living of Megh Samaj can be raised if they join government services. At that time Army service was the main and biggest service. But Meghs were not being recruited in the army as they were considered coward and weak by the Britishers. But he took up with the British authorities in the army and made representations and took Megh delegation to the authorities. He argued with British army authorities emphatically stating that Meghs are very strong at heart and body and are best suited to army service. It was after repeated delegations that British army accepted the arguments of Bhagat Gopi Chand and started allowing recruitment of Meghs in the army, though at the lower level. He was also recruited in the army as a test case.

Bhagat Gopi Chand was brave and courageous man. To prove that Meghs were also strong and fit for army service, he performed his duties boldly and won the hearts of his army officers. During World War II he was assigned the duty along with a unit of the army at the North West Provincial area. They were at high altitude. At might thunder storm hit the area with heavy rain and cold. The captain ordered the entire company to retreat to the base camp. But Bhagat Gopi Chand refused to obey the orders stating that he would remain there to protect the heavy ammunition the company had stored. The captain threatened to refer him for court marshal if he (Bhagat Gopi Chand) did not retreat along with rest of the company. But Bhagat Gopi Chand did not budge. Next day the captain complained to his next officer for court marshal. As the weather had calm down, the officer wished to personally impact. The officer along with the reached the place where the company was posted on the previous might. The officer saw that Bhagat Gopi Chand was lying cold and fatigued. The officer highly appreciated the courage of Bhagat Gopi Chand and instead of court-marshalling him he recommended for award of “Muraba” (a large area of cultivable land). Thereafter, Bhagat Gopi Chand never looked back and continued his struggle for the cause of Megh community.

When the British Government allowed home-rule for India, Bhagat Gopi Chand contested the election for MLA. The biggest drawback in Megh community was and is also existing in the present time is that there is lack of oneness in the community and there are elements who always try to pull the legs of the person who attempt to rise. This very negatively in the Megh community played its role then and Bhagat Gopi Chand lost the election. This did not deter Bhagat Gopi Chand to fight for the upliftment of Megh community.

In 1947 when India got independence and was divided into Pakistan and India, Bhagat Gopi Chand played a major role in saving the lives of the people belonging to Megh community. During partition Muslim organizations were bent upon annihilating the Hindus from the soil of Pakistan. So they started wide spread killing of Hindus in all the cities and villages of Pakistan. Even the women children were not spared. Young Hindu women forced to convert to Islam and those who refused were subjected to torture and humiliation of worst type. Their private parts of body were cut after tearing their dignity.

Bhagat Gopi Chand was highly aggrieved when he heard of killing of Meghs and their women and children by Muslims. He thought of an idea to save the lives of Meghs. He met leaders of Muslim organization and told them that Meghs are not Hindus and therefore, their lives should be spared. This idea struck and the Muslim organization agreed. Bhagat Gopi Chand then distributed black bandsamong the Meghs and told them to bind the same around their arms. The Muslims stopped killing Meghs who wore black band on their arms. By this way Bhagat Gopi Chand succeeded in saving the lives of Meghs. Thereafter he planned as to how Meghs could be brought safely by train from Pakistan to India. He got distributed black bands among the Meghs to be worn by them on their arms. He sent messengers to different villages to tell them to pack up the luggages at night and be ready be picked up, in the morning, by trucks which he got arranged. He also sent his younger brother Sh. Ram Chand as a messenger for the purpose. But when Sh. Ram Chand was returning at night after visiting one village, he was spotted some Muslim group who chased him and killed him mercilessly. Even this loss of brother could not dampen the spirit of Bhagat Gopi Chand. He tied up with the railways and got one train stationed at the railway station. All the Meghs who were brought from various villages by trucks boarded the train. Majority of passengers of this train were Meghs and the army contingent escorted the train. The train stopped at each railway station, on its way, and carried the Meghs waiting at the station. This train was perhaps the only train which completed its voyage from Pakistan toIndia safely without even a single person having killed by Muslims throughout the journey. Bhagat Gopi Chand got arranged settlement of Meghs at various settlement colonies in tents initially.

Bhagat Gopi Chand did not feel content with this rather he was always brooding over how to settle Megh families in respectable settlements and provide them with permanent source of earnings. He took up the case of Meghs refugees with the Indian government. On the basis of his past record, he was given the charge of rehabilitation of refugees by appointing in the Rehabilitation Department of Government of India. He then availed this opportunity effectively. He urged the Megh families who were living in tents under unhygienic and poor living condition to come to Alwar District of Rajasthan where they were to be allotted cultivableland for permanent and respectful rehabilitation. A large number of Megh families were taken to Alwar District free and were allotted cultivated land in the villages as ‘pucca pattas’ to be the owners of cultivable land allotted to them without charging even a single paisa. Many of the ignorant families opposed this move of Bhagat Gopi Chand and charged him for uprooting them from then tented settlements. They even abusive songs derogatory to Bhagat Gopi Chand. One line of a song was “…..Alwar jaan waalio bera rur jaye Gopi da….” This also did not dampen the spirit of Bhagat Gopi Chand and he continued with the rehabilitation scheme because he knew that Meghs were ignorant. With the passage of time the Megh families who settled in villages of Alwar District and other adjoining areas started getting the taste of fruit of that rehabilitation. They became self dependent could earn lot of money from cultivation of their own land. They could meet all the requirement of their families and could still save money for future. They used to recollect the time when they were living in tents in Punjab and were struggle daily for work to earn enough to both ends meet. In Rajasthan villages they felt proud to be owner of cultivable land. Now they have become rich and many families feel proud to be called as Jats. They have forgotten their past but still remember Bhagat Gopi Chand for the good he had done for them and showering lot of praise on him treating him as Messiah for them.

However, Bhagat Gopi Chand did not forget the Megh families who opt to remain back in tented accommodation. He saw men struggling for daily work and their women folk work in fields of others, he then concentrated on them. At that time government and private jobs were rare and while Meghs were mostly illiterate, it was all the more difficult to look jobs them. He then approached the Military establishment at Jalandhar and requested the authorities to provide the Meghs with unskilled, semi-skilled jobs in the establishment. The authorities agreed and recruited some Megh males on unskilled jobs to be trained for skilled jobs as well. Meanwhile he put the case before the government to provide alternative and better accommodation other than tents as the Meghs were leading miserable life in tents. After lapse of sometime the government provided kucha houses called barracks to Meghs.

During the fight for the cause ofMeghs, Bhagat Gopi Chand remained mostly in the transit and therefore could not devote his time to his family at Jalandhar. Even the work of admission of his children in the schools was done by his devout followers. After completing the work of rehabilitation of Meghs and subsequent retirement that he started living with his family at Jalandhar. Then he guided his children for proper education.

A man who spent his hectic life could not remain idle for long. Bhagat Gopi Chand started serving on small honorarium in Gulab Devi, T B Hospital at Jalandhar. There also he helped patients of Megh Community to get free treatment from the hospital. While serving in the T B Hospital, he also got infection. He was brought to Delhi, by his son, and got him admitted in a renowned T B Hospital. After treatment for a few months, he was discharged from the hospital with the direction to take medicine regularly for another year and then he returned to Jalandhar. But ill luck would have been he did not take care to take medicine regularly and also did not take precaution as advised by the doctor and left for heavenly abode on 14th Oct 1979. Thus the era of Bhagat Gopi Chand came to an end, but not before giving honorable life to the people of MeghSamaj. He has left the world but not the hearts of Meghs who will always feel indebted to him for what he has done for them.


Share/Bookmark
Friday, February 18, 2011


Share/Bookmark

MEGHS OF SOUTH ASIA REGION

Saturday, January 8, 2011


Meghvanshis
I have found many links relating to Meghs (Meghvanshis) of South Asia on internet. This is a humble effort to assemble them here. I hope this will give lot of information regarding their life and struggle in India and abroad.

WEDNESDAY, JANUARY 5, 2011

Aboriginals of Indus Valley Civilization, Hadappan Civilization- Kori, Koli, Kol - Meghvansh

Buddha
An unknown friend Mr. Pritam Bhagat from Pathankot told me over mobile that mother of Buddha was a Koli (Kori). It interested me. Internet helped me in going to an article regarding Koli community. The article began with a very familiar sentence ‘हम कौन हैं? मेरे पुरखे कौन थे? वे कहाँ से आए थेवे कैसे रहते थे?’ (‘Who am I? Who were my forefathers? Where did they come from? How did they live?)I am giving below excerpts of the article. Full article is very fair account of history of Koris. It is interesting to note that Koris trace their history to the past where all present day downtrodden reach. This again bursts the myth that there was an amicable agreement between Asuras (aboriginals of Harappan Civilization and Indus Valley Civilization) and Suras who came from Iran.

There are myths indicating that Asuras were made slaves by Aryans. These slave races are still struggling for annihilation of caste system. They live in abject poverty. Their latest names are ‘Scheduled Castes’, ‘Scheduled Tribes, and ‘Other Backward Castes’. They are yet to know about ‘human rights’. The fact is that aboriginals were enslaved and subjected to inhuman treatment through centuries. Most of them still live in villages and they are coerced to live inwretched and inhuman conditions. The facts are now known to the outer world despite efforts by some to prove it contrary to the facts.

(Meanwhile, Dorothy, a blogger, through her comment informed that Kol tribe  of India also traces its roots in Indus Valley Civilization. I could trace a link- 'The Indian Encyclopedia'  given under 'Other Links at the end of this article which sufficiently describes the point. It also proves that division of Maghvanshis into tribes and castes is also artificial. )

'Kolis, Koris and Kols are not different from Meghvanshis. Their past is same. They had been given different name and profession through religious sanctions (i.e. Manusmriti) and termed as different community so that they remain away from other sister communities. Broadly, Kolis and Koris are traditional weavers (like Meghwal, Bunkar, Megh, Bhagat, Julaha, etc.) (Kols may have been forced to similar or other such activities) and that precisely gives the entire picture of their present economic condition. All these people suffer from malnutrition and hunger.  They work for paltry wages and sometimes without wages. Anyhow, keep on reading the excerpts of the article and know about trustworthy and lovable Koli/Kori (कोली/कोरी) people. 

Koli-Kori

Ashoka The Great was
from Kori Tribe
“A time comes when each one of us asks, ‘Who am I? Who were my forefathers? Where did they come from? How did they live? What were their triumphs and tribulations?’ These and a number of others are some of the fundamental questions that we must find answers to, to get to learn about our roots.
In studying the aboriginal tribes of India, scholars have consulted our most ancient records and documents - the Vedas, the Puranas, the epics in different languages, many archaeological records and notes, and various other publications.

Students of history and anthropology have found numerous instances recorded in all prehistoric and established history of India, of a glowing past of this ancient tribe of India and more is being uncovered as research continues.

This article is based mainly on three publications written in Gujarati. 'An ancient Tribe of Bharat - The History of Koli Tribe' a book edited by Shree Bachoobhai Pitamber Kambed and published by Shree Talpoda Koli Community of Bhavnagar (First Edition 1961 and Second Edition 1981), an article by Shree Ramjibhai Santola published in Bombay Samachar in 1979 and a lengthy paper prepared by Dr. Arjun Patel in 1989 for presentation at the International Koli Samaj Conference in 1989.

The most ancient King Mandhata, a supreme and universal ruler whose reputation spread far and wide throughout India and whose stories of valor and yajna were described in the stone carvings of Mohanjo Daro, belonged to this tribe.

The most ancient and revered sage Valmiki, the author of Ramayana belonged to this tribe.

Koli Valmiki Ramayana
Even today Ramayana is referred to as Koli Valmiki Ramayan in Maharashtra State. Teachings from Ramayan form the basis of Indian culture.

The great king Chandra Gupta Mourya, and his line of descendant kings belonged to the Koli tribe.

Lord Budhha's mother and his wife belonged to the Koli tribe.

Sant Kabir, a weaver by trade, ended several of his ‘bhajans’ as ‘kahet kabir kori’ was a self-confessed Koli. Bhaktaraj Bhadurdas and Bhaktaraj Valram from Saurastra, Girnari Sant Velnathji from Junagadh, Bhaktaraj Jobanpagi, Sant Sri Koya Bhagat, Sant Dhudhalinath, Madan Bhagat, Sany Kanji Swami of 17th and 18th Century all belonged to the Koli tribe. 

कहत कबीर कोरी....
Their life and reputation were described in books of their life and in articles published in Mumbai Samachar, Nutan Gujarat, Parmarth etc.

In the State of Maharashtra, Sivaji's Commander-in-Chief and several of his Generals belonged to this tribe. ‘A History of the Marathas’ note with pride the bravery of Sivaji’s army consisting mainly of Mavalis and Kolis. His General, Tanaji Rao Malusare, who was always referred to by Sivaji as ‘My Lion’ was a koli. When Tanaji fell fighting for and winning the ‘Kodana Fort’, Sivaji renamed the fort as ‘Sinhghadhh’ in his memory.

In the 1857 uprising a number of Koli women fighters played an important role in trying to save the life of the ‘Rani of Jhansi’. Among them was a very close colleague of the queen named Jhalkari. The Koli Samaj, thus, has given India and the world, great sons and daughters whose teachings are of universal import and of relevance to modern day living.

Mandhata Temple of Onkareshwar
Legend of our Ancient King Mandhata
Shree Ram is said to born as 25th generation after Mandhata. Ishvaku was another great King of the ‘Sun Dynasty Koli Kings’ and so Mandhata and Shree Ram were said to be of Ishvaku Sun Dynasty. This Dynasty later got divided into nine major sub groups, all claiming their roots to the Kshtria Caste. They are: Malla, Janak, Videhi, Koliye, Morya, Lichchhvi, Janatri, Vajji, and Shakya.’

Archaeological findings, when pieced together, show Mandhata as belonging to Ishvaku – Sun Dynasty and his descendants were known as ‘Sun Dynasty Koli Kings’. They were known to be brave, illustrious and just rulers. Buddhist texts have numerous references proving this beyond doubt. The descendants of Mandhata played a vital role and our ancient Vedas, epics and other relics mention their important contributions in the art of war and state administration. They are referred to in our ancient Sanskrit books as Kulya, Kuliye, Koli Serp, Kolik, Kaul etc.

Moving Wheel of Dhamma
Early history – After Buddha
It was during the year 566 BC, when the Hindu religion became cruel and thoroughly degraded that Prince Gautam, later known to the world as Buddha (the enlightened one) was born in a little Kingdom by the river Rohini in a Himalayan valley in northwest India. Lord Buddha's mother, Maha Maya was a Koli princess.

The teachings of Lord Buddha were seen as a threat to vested interests of the upper-caste Hindus. Soon, the teachings of Buddha was completely banished from India.

It appears that Koli Kingdoms with their relationship and affinity to Buddha suffered most from this persecution. Although the vast majority never embraced Buddhist teachings, they been cold shouldered by others and suffered neglect from the rulers.

2000 Years After Lord Buddha
The upheaval must have proved too much for the Koli kingdoms. It appears that because of prolonged deprivations in the highly complex Hindu society, a once powerful tribe, hardworking, skilled, loyal, self-sufficient but easily provoked into war, lost its central position. A tribe that founded and built Bombay - named after the name of their Goddess, Mumba Devi, finds it hard even to this day to get into positions of political or academic influence. For centuries now, other tribes have looked down upon them and the resulting psychological effects were devastating for this entire community of Kshtrias.

The Present
In present day India, Kolis are found from Kashmir to Kanya Kumari and are known by slightly different names according to the languages of the regions. The following are some of the major groups: Koli Kshtria, Koli Raja, Koli Rajput, Koli Suryavanshi, Nagarkoli, Gondakoli, Koli Mahadev, Koli Patel, Koli Thakor, Bavraya, Tharkarda, Pathanvadia, Mein Koli, Koyeri, Mandhata Patel etc.

Koli Fishermen of Maharashtra
As an original tribe of India preferring to live in open agricultural landscape and coastal regions as clansman, the present day Kolis are a product of much intermarriage. It has been estimated that there are over 1040 subgroups all lumped together as Koli in the population census. Vast majority have very little in common except that they are Hindus, that the upper class Hindus have always accepted that a Koli’s touch does not defile and Koli chiefs of pure blood are difficult to distinguished from the Kshtria Rajputs among whom there are regular intermarriage.

Kolis of Gujarat
Writers Anthovan and Dr. Wilson believe that the original settlers in Gujarat were Kolis and Adivasi Bhils. Ravbahadur Hathibhai Desai confirms this to be so at the time of ruler Vanraj some 600 years ago. The very diverse ethnic groups represented now in the Gujarati population is said to be Vedic or Dravidian. These include the Nagar Brahman, Bhatia, Bhadela, Koli, Rabari, Mina, Bhangi,  Dubla, Naikda, and Macchi-Kharwa tribes. Parsis, originally from Persia, represent a much later influx. The rest of the population is the Adivasi Bhil tribe.

Bhils of Gujrat
While Kolis and Bhils may have been the original inhabitants of Gujarat they lost ground to the later arrivals and most likely settled near the coast and hills. Kolis in particular with their affinity to Buddha suffered severe discrimination in earning a living. As an original Kshritya fighting caste, their one characteristic of being easily provoked to fight did not help. They may also be described as ruggedly individualistic more so at that time then now. For majority of them life even two hundred years ago was one of severe hardship, bonded labor and indignity. That was the price they paid to submission.

A serious scholar of the peoples of Gujarat, Alice Clarke, believes that it was easy and rather opportunist to blame the Kolis for criminal activities. Kolis were too simple and were really the victims of the then prevailing social circumstances. Historian David Hardiman too held the same opinion. Whatever the truth, the negative reputation stayed with them for a very long time. The literature of the day described the villain characters in their stories as Kolis, thus scandalizing the whole tribe. Even today the stigma has not fully worn off.

Dandi March
When on 9th January 1920, Bapu returned to India from South Africa a number of people who were with him there returned also. Bapu had personal knowledge of the character of our people. So when the time came to decide the destination of the 1930 Salt March it was no accident that he chose Dandi, from among a number of choices and pressures from other interested parties. He was convinced of the courage and the depth of understanding of our people in completing a project successfully. And so it proved.

In Conclusion
We cannot wholly blame the upper castes for our present conditions. History records with unceasing regularity the downfall of once powerful people who may have completely disappeared or reduced to pittance. In a world where survival of the fittest is the norm a people has to make great effort and sacrifice to unite under a wise leadership and start writing history again.

We have thousands of graduates and professionals, highly qualified doctors, dentists, lawyers, and skilled technocrats, living in their adopted countries and in India. They all seem to be using their skills to make money and in a race to acquire material goods and other minor pleasures. Material comforts are necessary but our priority must also be to guard our religion, culture and tradition.

The cream of our present generation must see themselves as the torch-bearers of our Samaj and make every effort to communicate, unite and become a formidable force to reclaim our past glory. This is now our challenge.”


Ever Moving Wheel Of Dhamma (Courtesy Google Images)

Other links to the post:
The Indian Encyclopedia 
http://en.wikipedia.org/wiki/Kol_people
http://www.indianetzone.com/37/indian_aboriginal_tribes.htm 
http://www.encyclopedia.com/topic/Kol.aspx
http://akhilbhartiyakolisamaj.org/

Other links to the topic: 
http://en.wikipedia.org/wiki/Jyotirao_Phule


This post is linked to MEGHnet


Share/Bookmark
 
 
 

Disclaimer

http://www.meghhistory.blogspot.com does not represent or endorse the accuracy or reliability of any of the information/content of news items/articles mentioned therein. The views expressed therein are not those of the owners of the web site and any errors / omissions in the same are of the respective creators/ copyright holders. Any issues regarding errors in the content may be taken up with them directly.

Glossary of Tribes : A.S.ROSE